April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर के मंडईडीह मांडवी धाम मंदिर पर होगा रामनवमी उत्सव: दिवेश

पातेपुर के मंडईडीह मांडवी धाम मंदिर पर होगा रामनवमी उत्सव: दिवेश
महुआ। रेणु सिंह
महुआ अनुमंडल के पातेपुर प्रखंड अंतर्गत मंडईडीह गांव स्थित मांडवी धाम मंदिर की संचालन समिति का गठन रविवार को किया गया। इसके लिए यहां लोगों की बैठक हुई। जिसमें मंदिर को सुचारू रूप से चलाने और उसे व्यवस्थित रखने के लिए विभिन्न निर्णय भी लिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि रामनवमी पर भव्य उत्सव कराया जाएगा।
उक्त मंदिर पर हुई बैठक में कमेटी की हुई गठन में अध्यक्ष पद के लिए देवनारायण साह तथा सचिव जयशंकर दिवेश को मनोनीत किया गया। वहीं प्रकाश कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष, अर्जुन पासवान को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रबंध कार्यकारिणी में किशोर कुमार सिंह,
सहायक कार्यकारिणी अध्यकक्ष जगदीश पासवान, सदस्य गोपाल कुमार, राजा कुमार, सिन्टू महतो,
रविन्द्र कुमार, संतलाल पासवान, महाकांत झा, सुजीत सुमन ( मिक्कू), सुभाष कुमार, सुजीत कुमार आदि बनाए गए अध्यक्षता शिक्षाविद् बैद्यनाथ सिंह प्रभाकर ने की। यहां सभी मनोनीत सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार चौहान द्वारा किया गया। वही धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार नीलेन्दू ने किया। इस मौके पर सभी जो मनोनीत सदस्यों ने निर्णय लिया कि मंदिर को सुचारू रूप से चलाएंगे और यहां रामनवमी पर बृहद कार्यक्रम होगा। लोगों ने यह भी कहा कि यह मंदिर काफी पुराना है। इस मंदिर को हर संभव व्यवस्थित किया जाएगा। इसकी साफ सफाई, रंग रोगन आदि कराए गए हैं। जयशंकर दिवेश ने बताया कि मंदिर संचालन को लेकर कमेटी का गठन हो जाने से अब इसका विकास होगा। सभी सदस्यों ने मंदिर विकास को लेकर संकल्प लिया है। इसे सुंदर, मनोहर और व्यवस्थित किया जाएगा। कमेटी अपनी कार्य में लग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.