May 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में 25 फरवरी को तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा की तैयारी जोड़ शोर पर। 

महुआ में 25 फरवरी को तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा की तैयारी जोड़ शोर पर।Q

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली! महुआ, राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ युवा नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जन विश्व विश्वास यात्रा महुआ के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 25 फरवरी को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। बताते चले की पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा बिहार के प्रत्येक जिलों में आयोजित हो रही है, जिसमें वैशाली जिले के महुआ मैदान में आयोजित जन विश्वास यात्रा को लेकर महुआ के लोकप्रिय राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन के नेतृत्व में जगह-जगह तोरण द्वार, बड़े-बड़े फ्लेक्स लगाए गए हैं। वही ध्वनिक विस्तारक यंत्र के द्वारा प्रचार प्रसार भी जोर शोर से की जा रही है ।डॉ रौशन, जिला अध्यक्ष बैजनाथ चंद्रवंशी ,प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम रब्बानी के साथ-साथ अन्य कार्यकर्ता द्वारा गांव गांव के दौरा कर जन विश्वास यात्रा में लोगों की सहभागिता के लिए निमंत्रण देने का कार्य जोरो से चल रहा है ।सभी कार्यकर्ता रात दिन एक किए हुए हैं। राजद कार्यकर्ताओं में खासी उत्साह देखने को मिल रही है ,जिससे चौक चौराहे ,गली मोहल्ले में हर जगह तेजस्वी यादव के आगमन की तैयारी को लेकर चर्चा हो रही है । तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा के माध्यम से अपने 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां को बताने ,नीतीश कुमार की पासा पलटने तथा भाजपा की सांप्रदायिक चेहरे को उजागर करने के लिए जनता के बीच अपनी बातों को रख रहे हैं ।आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी यह एक जनता के बीच पहुंचने का माध्यम है ।जन विश्वास यात्रा की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ता अपने तन मन से लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.