April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महायज्ञ को लेकर दर्जनों हांथी घोड़े एवं गाजे बाजे के साथ 1001 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई ।

महायज्ञ को लेकर दर्जनों हांथी घोड़े एवं गाजे बाजे के साथ 1001 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई ।

पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के चांदपुर फतह पंचायत के नौवाचक हाट लक्ष्मी चौक बजरंगबली मंदीर परिसर में आयोजित अष्टयाम महायज्ञ को लेकर दर्जनों हांथी घोड़े एवं गाजे बाजे के साथ 1001 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई । कलश में जल भड़ी को लेकर पहलेजा से पवित्र गंगाजल लाकर कस्तुरी सराय के मंगल हाट परिसर में रखा गया था। जहां आचार्य पंडितों के मंत्रोच्चारण के बाद कलश में जल भड़ी कर कन्याएं लम्बी दूरी तय कर यज्ञ परिसर पहुंची जहां मंत्रोच्चारण के बाद कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। गुरुवार से श्रीराम धुन के साथ ही चौबीस घंटे का अष्टयाम शुरू होगा। अष्टयाम के समापन पर रात्रि में विवाह कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा एवं अष्टयाम को लेकर नौवाचक के साथ ही आसपास का इलाका पूरी तरह भक्तिमय हो चुका है। कलशयात्रा के दौरान सड़क के दोनों किनारे महिला पुरुष बच्चे श्रद्धालु की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। कलशयात्रा में अष्टयाम के मुख्य यजमान स्थानीय सरपंच सह पुजारी नरेश राय, पैक्स अध्यक्ष कामेंद्र मोहन उर्फ मनोज राय,उप मुखिया अवधेश राय, उप सरपंच हरियर पासवान, अरविंद राय, सुरेश राय, जय नारायण पासवान, शम्भु पासवान,रघुवंश पासवान,मंजय पासवान, अमोद कुमार राय, दयाशंकर पासवान,संजय सिंह, प्रमोद ठाकुर, आदि के साथ ही भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.