अष्टयाम महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश एवं शोभा यात्रा
अष्टयाम महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश एवं शोभा यात्रा

पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के हबीबपुर उर्फ जयंतपुर नुन नदी पुल के समीप श्री हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित अष्टयाम महायज्ञ एवं श्री हनुमान झंडा मेला को लेकर गुरुवार को 1051 कन्याओं महिलाओं के द्वारा हाथी घोड़े एवं गाजे बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा एवं शोभा यात्रा निकाली गई। कलश में जल भड़ी को लेकर कन्याएं एवं महिलाएं सरैया स्थित संगम नुन नदी घाट पहुंची। जहां आचार्य पंडितों के मंत्रोच्चारण के बाद कलश में जल भड़ी कर पुरे श्रद्धा के साथ रवाना हुई । कलशयात्रा के दौरान कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पंद्रह किलोमीटर से अधिक दुरी तय कर श्री हनुमान मंदिर परिसर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बाद कलश स्थापित किया गया। कलश स्थापित करने के बाद ही पुरे विधी विधान के साथ चौबीस घंटे का अष्टयाम महायज्ञ प्रारंभ हुआ। शुक्रवार को अष्टयाम समापन के बाद रात्रि में श्रीराम विवाह का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को श्री हनुमान जी का पुजन एवं अपराह्नन चार बजे ध्वजा समर्पण होगा। उसके बाद संस्कृति कार्यक्रम में नृत्य का आयोजन किया गया है। कलशयात्रा एवं मुख्य रूप से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राम लखन सिंह, स्थानीय मुखिया पुत्र राजेश पासवान, मुखिया गरीबनाथ आलोक, पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह, सरपंच चुलहाई बैठा,उप मुखिया सुंदरेश्वर राय, कृष्णा शर्मा, दिनेश साह, आनंद लाल सिंह, पवित्र भगत, सत्यनारायण सिंह, अरुण कुमार, दिनेश कुमार सिंह, जगदीश नारायण सिंह,मौजेलाल सिंह,किशुनी सिंह, अजीत कुमार, कृष्णदेव सिंह,बुधन सिंह, डाक्टर चंदेश्वर चौधरी,राम प्रकाश सहनी, के साथ ही हबीबपुर उर्फ जयंतपुर गांव के साथ ही आस पास के गांव के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे। वहीं श्री हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी भी सक्रिय रहे। कलशयात्रा एवं अष्टयाम महायज्ञ एवं ध्वजा समर्पण को लेकर पुरा इलाका भक्तिमय हो गया है। वहीं श्री हनुमान मंदिर के आसपास भव्य मेला भी लगा है जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
