April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया

प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया

वैशाली, प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन पातेपुर प्रखंड के प्रखंड सभागार में शुक्रवार को किया गया। जनसुनवाई में मनरेगा , प्रधानमंत्री आवास योजना, जन वितरण प्रणाली, पेंशन योजना की शिकायतों की सुनवाई की गई। ज्यादातर शिकायतें लाभार्थी को अनाज काम देने, रसीद ना देने ,टोल फ्री नंबर का डिस्प्ले ना होना, मनरेगा में लाभार्थियों को जॉब कार्ड न मिलाना , जॉब कार्ड का अद्यतन ना होना , रोजगार की मांग के बाद भी रोजगार उपलब्ध नहीं होना, कार्य स्थल पर सुविधाओं का अभाव होना इत्यादि था।

बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनुपस्थित थे। जिस पर जुरी के सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की। जनसुनवाई में अनुमंडल पदाधिकारी महुआ, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महुआ, सांख्यिकी पदाधिकारी , स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला के द्वारा एक-एक कर मामलों को सुना गया तथा आवश्यक आदेश पारित किए गए। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अंकेक्षण टीम एवं डीआरपी मंजू सिंहा ने बताया कि पातेपुर प्रखंड के 30 पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण का काम किया गया तथा प्राप्त शिकायतों के आधार पर शुक्रवार को प्रखंड परिसर में मामलों की जनसुनवाई की गई। इस अवसर पर जूरी के सदस्य सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि व्यवस्था में पहले की अपेक्षा काफी सुधार हुआ है तथा कम शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। आने वाले समय में निश्चित रूप से लोगों को योजना का लाभ सही ढंग से मिल पाएगा इसकी पूरी की कोशिश की जा रही है। इस अवसर पर एमआरपी अविनाश कुमार, चंदन कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.