लाभार्थियों की समृद्धि मोदी की गारंटी : श्री गुरु प्रकाश ।
*लाभार्थियों की समृद्धि मोदी की गारंटी : श्री गुरु प्रकाश ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली ! हाजीपुर भारतीय जनता पार्टी वैशाली द्वारा एक दिवसीय लाभार्थी कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा ,संचालन जिला जिला महामंत्री डॉ ज्योति ने किया ।मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र, बुके देखकर स्वागत किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गुरु प्रकाश ने कहा की लाभार्थी की समृद्धि ही मोदी की गारंटी है । भारत एक विकसित राष्ट्र की तरफ बढ़ रहा है ।आने वाला समय में भारत आर्थिक दृष्टि से विश्व में तीसरा स्थान पर आएगा ।लाभार्थियों के लिए मोदी सरकार ने अनेक कार्य किया जनधन खाता खोलना ,हर घर शौचालय, हर घर नल जल , गरीबों को मुक्त अनाज ,हर घर बिजली ,आयुष्मान भारत से ₹500000 तक प्रत्येक व्यक्ति की इलाज सुनिश्चित करना , विश्वकर्मा योजना के तहत कामगार, मजदूर ,शिल्पकार को ऋण उपलब्ध कराना। इस तरह अनेक योजनाएं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है जो समृद्ध भारत को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण तिवारी ,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, बच्ची मिश्रा ,पंकज यादव, नवल कुमार ,जिला मंत्री बबीता सिंह राजपूत रीता राम ,नवीन कुमार सिंह , बालेश्वर शाह , कार्यक्रम प्रभारी अजीत पांडे विधानसभा प्रभारी , मंडल अध्यक्ष महामंत्री ,कार्यक्रम के संयोजक , बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे जिन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यशाला की जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी डॉ मनोज कुमार सिंह ने दी*
