April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चकदोहरी में अष्टयाम महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

चकदोहरी में अष्टयाम महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के चकजादो पंचायत के चकदोहरी ब्रह्मस्थान परिसर में आयोजित अष्टयाम महायज्ञ को लेकर मंगलवार की सुबह गाजे बाजे हाथी घोड़े के साथ 551 कन्याओं, महिलाओं के द्वारा भव्य कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई। कलश में जल भड़ी को लेकर लम्बी दूरी लगभग छः किलोमीटर तय कर कन्याएं एवं महिलाएं बलिगांव स्थित नुन नदी पहुंची जहां आचार्य पंडितों के मंत्रोच्चारण के बाद कलश में जल भड़ी कर यज्ञ मंडप परिसर पहुंची। जहां मंत्रोच्चारण के बाद आचार्य पंडितों के द्वारा यज्ञ मंडप परिसर में कलश स्थापित कर चौबीस घंटे का अष्टयाम यज्ञ प्रारम्भ हुआ। बुधवार को अष्टयाम यज्ञ के समापन पर बुधवार की रात विवाह कीर्तन का आयोजन होगा। कलशयात्रा में मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया शिव कुमारी देवी के पति सह भाजपा नेता कपिलेश्वर राय, अष्टयाम कमिटी के अध्यक्ष कमल राय, सत्रोहन राय, जितेन्द्र कुमार,भोला राय, मनोज राय, प्रमोद राय, सुबोध राय, विनोद राय के साथ ही कमिटी के सभी सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे। अष्टयाम महायज्ञ एवं कलश यात्रा को लेकर मंगलवार की सुबह से ही चकदोहरी के साथ ही पुरा इलाका भक्तिमय हो गया था। कलशयात्रा के दौरान सड़क के दोनों किनारे महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.