April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जन सुराज समर्थित उम्मीदवार आशुतोष कुमार दीपू बने जिला परिषद अध्यक्ष ।

जन सुराज समर्थित उम्मीदवार आशुतोष कुमार दीपू बने जिला परिषद अध्यक्ष ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार,ग्रुप एडिटर -बिहार

वैशाली! हाजीपुर, जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में आशुतोष कुमार दीपू 27 पार्षदों के समर्थन से जिला परिषद अध्यक्ष निर्वाचित हुए। निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष रमेश चौरसिया के विरुद्ध पिछले दिनों अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया था, जिसमें रमेश चौरसिया को अपनी कुर्सी से गंवानी पड़ी थी। जिला पंचायती राज के द्वारा पुनः जिला परिषद अध्यक्ष के लिए चुनाव हुए। कुल 40 जिला परिषद सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें आशुतोष कुमार को 27 और रमेश कुमार चौरसिया को 13 मत प्राप्त हुए ।

जिलाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा आशुतोष कुमार को जिला परिषद वैशाली का अध्यक्ष पद की घोषणा करते हुए पद और नशा मुक्ति का शपथ दिलाया गया ।इस अवसर पर प्रेक्षक के रूप में मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त ,विभागीय जांच ,तिरहुत प्रमंडल ,मुजफ्फरपुर मौजूद थे।बताते चले कि पिछले 2 वर्ष पूर्व दीपू एवं ने निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष रमेश चौरसिया के बीच कांटे की टक्कर हुई थी जिसमें कुछ मत पीछे रहते हुए दीपू की हार हो गई थी। निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष श्री चौरसिया के कार्यकलाप से पार्षद खुश नजर नहीं आ रहे थे, जिसके कारण अविश्वास प्रस्ताव में उन्हें अपने कुर्सी से हाथ गवानी पड़ी ।आशुतोष कुमार दीपू को पिछले बार चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था और इस बार जिला परिषद की कुर्सी पर काबिज हो गए ।आशुतोष कुमार दीपू के जिला परिषद अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जन सुराज से जुड़े तमाम कार्यकर्ताओं, सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री दीपू को बधाई दी है। बधाई देने वालों में वैशाली जिला सभापति लालदेव कुशवाहा ,जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष आभा राय ,धनंजय सिंह ,संरक्षक चंद्र देव सिंह ,राम नारायण सिंह , अभियान समिति संयोजक अमर कुमार ,पातेपुर अभियान समिति प्रभारी अवधेश पासवान, मुख्य प्रवक्ता डॉ विनय पासवान , प्रवक्ता सुधीर मालाकार ,रणजीत सिंह, जिला महिला अध्यक्ष अलका सिंह ,युवा नेता मोहन कुमार , अनुमंडल अध्यक्ष खन्ना सिंह, सुनील सिंह ,अरशद हुसैन, मुस्तफा कमाल पाशा ,मृणाल सिंह ,दीपक कुमार ,राजेश कुमार, रमेश कुमार, रवि रंजन सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.