April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुण्यतिथि पर देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद को दी गई श्रद्धांजलि।

पुण्यतिथि पर देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद को दी गई श्रद्धांजलि।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

वैशाली महुआ निरसू नारायण महाविद्यालय, सिंघाड़ा परिसर स्थित सभागार में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की पुण्य तिथि भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। चर्चा की शुरुआत डा संजय कुमार चौहान ने किया। अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डॉ राज कुमार सिंह ने की। समारोह को संबोधित करते हुए प्रो अरविन्द कुमार झा ने उनके कुशाग्र बुद्धि, यादाश्त और सादा जीवन पर प्रकाश डाला।वे एक प्रसिद्ध वकील भी थे। अन्य वक्ताओं में प्रो धर्मेंद्र कुमार,प्रो अनिल कुमार सिंह, प्रो अमिय कुमार, डा मनोज, अमित कुमार सिंह क्रीड़ा परिषद् सहित अन्य वक्ताओं ने डा राजेंद्र प्रसाद के राजनैतिक कार्यों की चर्चा की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के समापन की घोषणा डा राजकुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के द्वारा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.