April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एन एन कॉलेज द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

एन एन कॉलेज द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली! महुआ, एन एन कॉलेज, सिंघाड़ा द्वारा महाविद्यालय सभागार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की शुरुआत डा संजय कुमार चौहान ने किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस क्यों मनाया जाता है। डा चंद्रशेखर वेंकट रमण द्वारा रमण इफेक्ट पर प्रो अरविन्द कुमार झा ने विस्तार से प्रकाश डाला।इसी के आधार पर उन्हें नोबेल पुरस्कार से वर्ष 1930 में सम्मानित किया गया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, इंडियन जर्नल ऑफ फिजिक्स सहित अनेकों संस्थाओं से जुड़े डा सी वी रमन आज के वैज्ञानिकों के आदर्श थे।अन्य वक्ताओं में डा राज कुमार सिंह,प्रो धर्मेंद्र कुमार,प्रो अनिल कुमार सिंह, प्रो अमिय कुमार, डा मनोज, अमित कुमार सिंह क्रीड़ा परिषद् सहित अन्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के समापन की घोषणा डा राजकुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के द्वारा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.