March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महनार में रालोजपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

महनार में रालोजपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी महनार प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। पूर्व विधायक व बिहार प्रभारी अनिल कुमार चौधरी ने फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। उद्घाटन के बाद बूथ सशक्तिकरण, डाटा प्रबंधन एवं हर बूथ दस यूथ अभियान को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष धनंजय सिंह ने किया। वही कार्यकताओं ने रालोजपा सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को पुनः प्रचंड मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया। साथ ही केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व बिहार प्रभारी अनिल कुमार चौधरी ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बूथ स्तर तक की तैयारी की समीक्षा किया। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने भी बूथ मैनेजमेंट को लेकर अहम जानकारी दिया साथ ही पार्टी का सिंबल सिलाई मशीन छाप को लोगो तक पहुँचाने एवं प्रचार-प्रसार पर जोर देने की अपील किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता रामजी सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेश्वर सिंह,राष्ट्रीय महासचिव ब्रह्मदेव राय,सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता,प्रदेश महासचिव रंजीत पासवान,संसदीय बोर्ड के सदस्य इंदू भूषण सिंह,छात्र रालोजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा संजू चंद्रा,युवा अध्यक्ष उपेन्द्र यादव,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पासवान,प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह,चंदन गांधी,अति पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार,ऋषि पासवान,अधिवक्ता अमर कुमार गुड्डू,रालोजपा नेता कामेश्वर प्रसाद सिंह,आई टी सेल जिला अध्यक्ष विकास कुमार,दलित सेना के प्रखंड अध्यक्ष अजय पासवान,छात्र प्रधान महासचिव मनोज पासवान,जिला महासचिव छोटे पासवान,बबलू पासवान,विजय पासवान,संजीत साह,गंगा दास,रंजीत कुमार राय,राज कुमार सिंह,जवाहर पासवान,अनिल पासवान,रामप्रीत सिंह,बच्चा बाबू,रोहित बादशाह,दिवाकर सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.