May 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ फुटबॉल क्लब महुआ के तत्वावधान में स्वर्गीय एस.एम. जहीर आलम फूटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ।

महुआ फुटबॉल क्लब महुआ के तत्वावधान में स्वर्गीय एस.एम. जहीर आलम फूटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ।

रिपोर्ट:- मोहन कुमार सिंह, महुआ

महुआ:- महुआ के ऐतिहासिक गांधी मैदान में महुआ फुटबॉल क्लब के तत्वाधान में स्वर्गीय एस.एम. जहीर आलम दिन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । जिसमें पहला सेमीफाइनल बुधवार को न्यू टाइगर क्लब मुजफ्फरपुर बनाम छपरा के बीच खेला गया । जिसमें न्यू टाइगर क्लब मुजफ्फरपुर टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छपरा के टीम को 2-1 गोल के अंतर से मुकाबले में जीत दर्ज की । सबसे पहले पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी स्वर्गीय मोहम्मद शमीम उर्फ नन्हे जी, स्वर्गीय परशुराम राय, स्वर्गीय अरुण कुमार थापा जी, स्वर्गीय मनोज कुमार गुप्ता को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया उसके बाद राष्ट्रगान किया गया तत्पश्चात संयुक्त रूप से केक भी काटा गया । मैच का शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर आसमा परवीन जदयू के प्रदेश महासचिव, विशिष्ट अतिथि आशुतोष कुमार दीपू जिला परिषद अध्यक्ष वैशाली, महुआ नगर सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव एवं अन्य के द्वारा फुटबॉल को कीक मारकर किया गया । मुख्य अतिथि के द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया गया। प्रतियोगिता में विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को नगद एवं उपहार दिया गया जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल का अच्छा प्रदर्शन किया जिसका लोगों ने काफी लुफ्त उठाया। क्लब के सहसंयोजक पूर्व वार्ड पार्षद हाफिज तौकीर सैफी ने कहा कि यह फूटबॉल टूर्नामेंट पूर्वजों की याद में किया गया और महुआ वासियों का सहयोग रहा तो हर साल फुटबॉल कराया जाएगा । मौके पर पूर्व पार्षद अभिषेक चौधरी ,जिला परिषद संजय गुप्ता, अमर कुमार गुप्ता ,जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी ,तनवीर आलम, बृजेश पटेल, प्रेम चौधरी, छोटेलाल गुप्ता, महमूद आलम, मृत्युंजय सिंह, मिथिलेश सिंह,पूर्व प्रमुख सत्येंद्र राय, संजय गुप्ता ,श्री भगवान चौधरी, मोहम्मद वसीम, मिथिलेश सिंह , मोहन राय, पवन सिंह , पुलक सिंह मुकेश ठाकुर आदि सक्रिय भूमिका निभाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.