February 29, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा :भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, अनामिका

भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा :भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, अनामिका

। रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली ! हाजीपुर ,भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश प्रवक्ता अनामिका सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा। भारत में एक ही गारंटी चल रही है, वह है मोदी की गारंटी । भारत जिस तेजी से विकास कर रहा है, आने वाला समय में आर्थिक क्षेत्र में विश्व का तीसरा देश होगा। आज भारत की बात को विश्व के हर देश सुनता है। अगर देश का प्रधानमंत्री मोदी नहीं होता तो कश्मीर से 370 नहीं हटता ।जो लोग कह रहे थे कि 370 को हटाने पर तिरंगा को कंधा देने वाला नहीं मिलेगा, जब 370 हटाया गया एक भी गोली कश्मीर में नहीं चला ।आज कश्मीर के लाल चौक पर गर्व के साथ तिरंगा फहराया जाता है।दूसरी ओर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण किया गया। जिस लड़ाई को सनातन भाई 500 वर्षों से लड़ रहे थे ।उस सपना को मोदी जी की सरकार साकार किया ।यह सरकार गरीबों के लिए समर्पित है । समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता भारतीय जनता पार्टी करती है ।यह सरकार गरीब ,किसान,युवा,महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। 80 करोड लोगों को मुक्त अनाज, हर घर में उज्जवला योजना से गैस कनेक्शन , हर घर बिजली की व्यवस्था करना ,हर गरीब को पक्का मकान की व्यवस्था करना, हर घर नल का जल, हर किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से लाभान्वित करना। इस तरह अनेक योजनाएं भारत सरकार चल रही है। विश्व में सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत गरीबों के लिए समर्पित है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम सिंह कुशवाहा ने प्रदेश प्रवक्ता अनामिका सिंह को अंग वस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बची मिश्रा,प्रिया रंजन दास,पंकज यादव, महामंत्री शिव अनुग्रह, जिला मंत्री नवीन कुमार सिंह ,बबीता सिंह राजपूत, युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कल्याणी देवी ,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष उदय राम ,महामंत्री जालंधर राम ,मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार कुशवाहा, राजेश चौधरी ,मंजू उपाध्याय ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री प्रमोद चौरसिया ,राजेश कुमार, किशोर कुणाल ननक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.