वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण ।
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !हाजीपुर ,जिला परिषद वैशाली के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू शुक्रवार के दोपहर बाद जिला कार्यालय पहुंचे, जहां पर जिला परिषद सदस्यों ,कार्यालय कर्मियों एवं जन सुराज से जुड़े तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया ।उपस्थित जिला परिषद सदस्यों के बीच वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ ।उद्घाटन के बाद अपने सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू ने कहा कि मेरे जैसे लोगों को इस कुर्सी तक पहुंचाने में जिन लोगों ने अपने सार्थकता निभाई है, उनका शुक्रगुजार है ।उन्होंने जन सुराज के कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया। अपने कक्ष में आसन ग्रहण करने के बाद समर्थकों ने उन्हें अंग वस्त्र, पुष्प हार एवं बुके देकर स्वागत व सम्मान किया ।इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए श्री दीपू ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता होगी इस जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाना। जनता की हर कार्यों की पारदर्शिता लाकर समस्या का निदान करना। अपसर शाही को खत्म करना तथा जनता के राज लाकर जन सुराज की परिकल्पना को पूर्ण करना है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्व के अध्यक्ष या कुछ सदस्यों द्वारा जो भ्रष्टाचार फैलाई गई थी ,उसे जड़ से मिटाने के लिए कार्यालय में विधिवत् पूजा अर्चना की गई है। ताकि पहले का कोई भी प्रभाव इस कार्यालय में हावी न हो ।आज मेरा प्रथम दिन है ,आने वाले दिनों में जनता के हर समस्याओं के निदान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष के लिए कई समस्याएं खड़ी है, वह कितना निदान कर पाते हैं ,यह तो आने वाले समय में ही पता चल सकेगा।
