April 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर जिला निर्वाचन विभाग द्वारा मीडिया कर्मियों का एक दिवसीय ट्रेनिंग शिविर

लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर जिला निर्वाचन विभाग द्वारा मीडिया कर्मियों का एक दिवसीय ट्रेनिंग शिविर

समस्तीपुर(जकी अहमद)

जिला समाहरणालय के विकास भवन सभागार में आदर्श आचार संहिता पर जिला निर्वाचन विभाग द्वारा मीडिया कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे शहर के सभी प्रमुख समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण शिविर में आदर्श आचार संहिता जिसे सभी राजनीतिक पार्टियों समेत सभी मीडिया
कर्मियों को जानना जरूरी है, के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक के रूप में अश्वनी कुमार मुख्य प्रशिक्षक के रूप में और तनवीर अहमद, अरुण कुमार भी मौजूद रहे और जिन्होंने सभी विषयों को बारीकी के साथ मीडिया कर्मियों के बीच रखी। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में वोटिंग मशीन, वीवी पैट, आईटी एक्ट, फेक न्यूज, आरपी एक्ट 1951, आय व्यय संबंधित सभी आचार संहिता के बारे में बताया गया। वहीं बताया गया की प्रत्येक प्रत्याशी को 95 लाख रुपया तक चुनाव में खर्च करना है। फेक न्यूज फैलाने वाले पर कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी। मौके पर डी पी आर ओ अश्वनी कुमार चौबे , सीनियर डिप्टी समाहर्ता स्नेहा कुमारी, मास्टर ट्रेनर तनवीर आलम, मास्टर अरूण कुमार, मोo नईम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.