April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रबंधक पहुंचे टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रबंधक पहुंचे टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल

प्रबंधक सरदार दिलीप पटेल ने विद्यार्थियों को बताएं जीवन प्रबंधन के गुर

देश-दुनिया में चर्चित पटना साहिब गुरुद्वारा पटना सिटी के प्रबंधन कमेटी के मैनेजर सरदार दिलीप पटेल और मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ आनंद मोहन झा बीते सोमवार को वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर गुदरी स्थित टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल में संचालित ‘विशिष्ट व्यक्तित्व द्वारा मार्गदर्शन कक्षा’ में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने पहुंचे।
सरदार दिलीप पटेल ने विद्यार्थियों को गुरुगोविंद सिंह के बारे में बताते हुए कहा कि वे सिख धर्म के 10वें गुरु थे और सत्य एवं अहिंसा के मार्ग के समर्थक थे। उन्होंने आगे कहा कि गुरुगोविंद सिंह मानवतावादी विचारों का समर्थन करते थे। वे आपसी भाईचारा व सद्भाव में भरोसा करते थे। डॉ आनंद मोहन झा ने अपने संबोधन में कहा कि हमें जीवन में हमेशा आशान्वित होना चाहिए। अपने जीवन में निराशावाद की भावना को कभी भी नहीं आने देना चाहिए।
विद्यालय के निदेशक एवं सार्क जर्नलिस्ट फोरम इंडिया चैप्टर बिहार के अध्यक्ष शशि भूषण कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर दोनों अतिथियों का स्वागत किया । डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा कि पूरी दुनियां में प्रेरणा के स्रोत रहे नोबल पुरस्कार विजेता प्रथम भरतीय रविन्द्र नाथ टैगोर के नाम पर स्थापित हाजीपुर के टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। आज का यह अभिप्रेरणा कार्यक्रम इसी का हिस्सा है। विशिष्ट व्यक्तित्व द्वारा विद्यार्थियों को जीवनोपयोगी बातों को बताया जाता है जिससे उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है। इस मार्गदर्शन समारोह में विद्यालय प्राचार्य पिंकी कुमारी, सरदार सूरज सिंह, रूबी कुमारी, रेणु शर्मा, शाकिब कुंदन कुमार, सुष्मिता वर्मा, शिवानी कुमारी सहित सभी शिक्षक एवं बच्चे उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.