April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सफाई कर्मियों ने रैली निकालकर मतदाताओं को किया

सफाई कर्मियों ने रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक
महुआ। रेणु सिंह
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूल से लेकर सामाजिक संस्थान के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस बीच सोमवार को महुआ में स्वच्छता कर्मियों द्वारा भी रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने अपने क्षेत्र में घूम कर लोगों को मतदान करने की नसीहत दी।
स्वच्छता कर्मियों ने हाथ में मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियों लेकर पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया। इस बीच में नारों से लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक कर रहे थे। यह जागरूकता अभियान प्रखंड के फुलवरिया पंचायत में सफाई कर्मियों ने पूरे जोर-जोर से निकाली। उन्होंने गांव के हर गली गली में घूम कर लोगों को मतदान अपना अधिकार को नहीं छोड़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को मतदान करने का संवैधानिक अधिकार दिया गया है।इसको कभी नहीं खोना चाहिए। वह जब मतदान करेंगे तब अच्छे जनप्रतिनिधि का चयन करेंगे। उधर उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुर चकूमर में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। मिडिल स्कूल अब्बूचक गोपालपुर में प्रधानाध्यापक का शैल कुमारी के नेतृत्व में शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.