महुआ में लक्ष्य के अनुसार अधिक बने आयुष्मान कार्ड
महुआ में लक्ष्य के अनुसार अधिक बने आयुष्मान कार्ड
महुआ। रेणु सिंह
पीडीएफ दुकानों पर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड लक्ष्य के अनुसार अधिक बनाए गए। रविवार को दूसरे दिन भी यहां विभिन्न पीडीएफ दुकानों पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लोगों की भीड़ बनी रही।
रविवार को यहां 3450 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लक्ष्य रखा गया था। जहां 5106 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस तरह लक्ष्य के अनुसार 1656 अधिक रजिस्ट्रेशन किए गए। बीते शनिवार को यहां 5407 लोगों को आयुष्मान कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया था।
