April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कर्मयोगी महिला सम्मान 2014 से सम्मानित कर्मयोगी महिलाएं

कर्मयोगी महिला सम्मान 2014 से सम्मानित कर्मयोगी महिलाएं
पटना, 5 मार्च सामाजिक सास्कृतिक संस्था नई दिशा परिवार के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभागमन पर आज बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन सभागार मे संगोष्ठी-सह-कर्मयोगी की महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधान पार्षद डॉ किरण घई सिन्हा ने की।
समारोह का उ‌द्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष की नंदकिशोर यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि महिला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आत्म सम्मान के साथ आगे बढ़ते हुए उन्होंने खुद को आत्मनिर्भर बनाया है। अपने परिश्रम और विजन के बलबूते पर सपना साकार कर महिलाएं लड़ाकू जहाज उड़ा कर देश की रक्षा कर रही है।

महापौर सीता साहू ने कहा कि ‘नारी शक्ति बन्दन” ने महिलाओं को समृद्ध बनाया है। उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी ने कहा कि अब महिलाएं निरंतर आगे बढ़ती जा रही है। समाज और राष्ट्र के नव निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है

अतिथियों का स्वागत राजेश बल्लभ उर्फ मुन्ना यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश राज ने किया। इस अवसर पर डॉ ध्रुव कुमार, समाज सेवी कमलनयन श्रीवास्तव, शिव प्रसाद मोदी , डॉ दिवाकर तेजस्वी ने भी अपने विचार व्यक्त किये और कहा कि घर, परिवार, समाज और राष्ट्र के नव निर्माण में
महिलाएं अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है।
पूर्व विधान पार्षद डॉ किरण घई सिन्हा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज की नारी सबल और सक्षम है।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक तथा विधान सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का अभिनंदन किया गया।

समारोह में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए 35 महिलाओं को कर्मयोगी महिला सम्मान 2024 से शॉल, प्रतीकचिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।रितु राज, सपना रानी, निशु चंद्रवंशी, अर्पीता, मोहित कुमार, विभीषण कुमार, रविन्द्र कुमार, परितोष कुमार, शिवु कुमार, कौशल कुमार, सन्नी कुमार आदि सक्रिय रहे। धन्यवाद ज्ञापन कमलनयन श्रीवास्तव ने किया।

राजेश राज

सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.