महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाया गया अभियान
महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाया गया अभियान
वैशाली राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली के तत्वाधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह और अवर न्यायाधीश सह प्राधिकार सचिव राजेश कुमार के निर्देशानुसार पारा विधिक सेवक संतोष कुमार, अमरेश कुमार और विनोद रजक के संयुक्त नेतृत्व में लालगंज प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मी नारायण पंचायत के बिलन्दपुर में “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं सप्ताह” के उपलक्ष्य में “प्राधिकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत महिलाओं को उनके अधिकार और प्राधिकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं को बताया गया।इस दौरान पीएलभी संतोष कुमार ने बताया कि दुनिया भर में मार्च के पहले सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह की शुरुआत होती है और 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है।इसी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार 4 मार्च से 8 मार्च तक महिला सप्ताह के तहत “प्राधिकार आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित कर रहा हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नारी सम्मान योजना,सबला योजना, उज्जवला योजना,समेकित बाल संरक्षण योजना,मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना,आयुष्मान योजना नल जल योजना ,विश्वकर्मा योजना,महिला उद्धमी योजना सहित केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं । महिलाओं के सुरक्षा एवं सहायता को लेकर हर जिले में महिला थाना और महिला हेल्पलाइन की स्थापना की गई है।साथ ही लोगों को इसी महीने 9 मार्च को आयोजितहोने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी और इससे होने वाली फायदों को भी बताया गया।
