April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मानपुरा में आयोजित पांच दिवसीय बाबा कारिख पुजनोत्सव हुआ संपन्न

मानपुरा में आयोजित पांच दिवसीय बाबा कारिख पुजनोत्सव हुआ संपन्न

रिपोर्ट:- मोहन कुमार सिंह, महुआ

महुआ (वैशाली):- महुआ प्रखंड के अंतर्गत मानपुरा गांव में आयोजित पांच दिवसीय कारिख पूजनोत्सव मंगलवार को हुआ संपन्न। जागृत बाबा कारिख महाराज का भव्य पूजन किया गया। शुक्रवार को नेवतन, शनिवार को एकाकाल निरंजन महाराज का भव्य पूजन। रविवार को सूर्य नारायण की डाली । सोमवार को जागृत बाबा कारिख महाराज का संपूर्ण पूजन किया गया जिसमें लगभग पन्द्रह हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे। जिसमें आठ सौ से अधिक मुंडन संस्कार किया गया।

मंगलवार को सत्यनारायण भगवान के पूजा एवं संकट हरण हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ चल रहे पांच दिवसीय बाबा कारिख महाराज पूजनोत्सव का समापन हुआ।इस मौके पर आर. के. डेयरी संचालक रंधीर कुमार, राम जानकी थेरेपी सेन्टर संचालक डा.प्रमोद कुशवाहा, चन्द्रशेखर सिंह,हीरा लाल सिंह ,संजीव कुमार, सुधीर कुमार, सुजीत कुमार, दीपक कुमार, रविरंजन कुमार, शशि रंजन कुमार, रंजीत कुमार,अर्जून,प्रिशं,नीरज के साथ हजारों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.