अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं सप्ताह” के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली गई
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं सप्ताह” के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली गई
रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैश्यालज, बिहार
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार हाजीपुर वैशाली के तत्वाधान में अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश सिंह और सचिव सह अवर न्यायाधीश राजेश कुमार के आदेशानुसार पारा विधिक सेवक संतोष कुमार, अमरेश कुमार और विनोद रजक के संयुक्त नेतृत्व में लालगंज प्रखंड अंतर्गत युसूफपुर पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय खंजहाचक और खजौली में “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं सप्ताह” के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकार और प्राधिकार व सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को बताया गया।
इस दौरान पीएलभी संतोष कुमार और अमरेश कुमार ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार 4 मार्च से 8 मार्च तक महिला सप्ताह के तहत “प्राधिकार आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित कर रहा हैं। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के ईक्षा शक्ति, चिंतन, समाज में आये परिवर्तन करने का आह्वान,महिलाओं द्वारा साहस और दृढ़ संकल्प के कार्यों का जश्न मनाने का दिन होता हैं।
आज महिलाएं किसी भी कार्य क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं, बल्कि हर कार्य क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कन्धा मिलाकर चलने का माधा रखती हैं।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार, जीविका दीदी कृष्णा कुमारी, सरिता कुमारी, सुषमा कुमारी, कुमारी सविता, अंजलि कुमारी, अनीता देवी, पूजा देवी, लक्ष्मी देवी, शोभा देवी आदि मौजूद थे।
