April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद की गई भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले ।

पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद की गई भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली! महुआ, ज्योति राव फुले परिषद वैशाली के तत्वाधान में भारतवर्ष की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री फुले की पुण्यतिथि श्रद्धा मनाई गई । कार्यक्रम ज्योतिराव फुले परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधीर मालाकार के नेतृत्व में महुआ प्रखंड के समसपुरा गांव में आयोजित की गई।इस मौके पर श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब भारत वर्ष में किसी भी जाति, धर्म के महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करना पाप माना जाता था ,उस समय रूढ़िवादी व्यवस्था चरम पर थी ।वैसे विषम परिस्थिति में सामाजिक क्रांति के महान अग्रदूत ज्योतिबा फुले ने अपने धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित करके बालिकाओं के लिए शिक्षा का द्वार खोल दिया। उन्होंने 1848 में सर्वप्रथम बालिका पाठशाला की स्थापना की, जिसका तथाकथित लोगों ने घोर विरोध किया लेकिन सावित्री फुले ने विरोध के बावजूद भी अपने लगन और परिश्रम से कार्य को करती रही। जिसका परिणाम है कि आज देश के योगदान में पुरुषों से कहीं कम महिलाओं का योगदान नहीं है। ऐसे महान विभूति सावित्रीबाई फुले के चरणों में कोटि-कोटि नमन। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रश्मि प्रिया, प्रेम शरण, स्वाती सलोनी, आकाश कुमार , विकास कुमार ,आयुषी मालाकार ,विजय नंदनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.