परिक्रमा यात्रा के समापन पर ट्रेक्टर रैली स्थानीय बिलट चौक से नयागांव गंज तक निकाली गई।
परिक्रमा यात्रा के समापन पर ट्रेक्टर रैली स्थानीय बिलट चौक से नयागांव गंज तक निकाली गई।
सहदेई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसान मोर्चा जिला कमेटी द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा के समापन पर ट्रेक्टर रैली स्थानीय बिलट चौक से नयागांव गंज तक निकाली गई। समापन समारोह में उपस्थित भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह ने कृषि यंत्र, ट्रेक्टर एवं गाय का पुजन कर ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ करते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजकुमार चाहर जी के आह्वान पर राष्ट्रीय स्तर पर एवं भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में 12 फरवरी से देश के दो लाख से अधिक गांवों में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा संचालित की गई थी एवं संपूर्ण भारत में ग्राम परिक्रमा यात्रा का समापन ट्रैक्टर रैली निकाल कर किया गया।श्री सिंह ने कहा कि भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किसानों के हित में 43 से अधिक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिसमें किसान सम्मान निधि से छः हजार रुपए सालाना डीबीटी के माध्यम से ग्यारह करोड़ से अधिक किसानों को सम्मान मिला है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से अड़तालीस करोड़ किसान,एफपीओ बनाकर सशक्त अन्नदाता,श्री अन्न को ग्लोबल पहचान, किसान क्रेडिट कार्ड से कृषि खर्चों का समाधान, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से देश के अस्सी करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन,नौ लाख से अधिक किसानों को एकीकृत बागवानी विकास मिशन का लाभ, राष्ट्रीय गोकुल मिशन से पशुधन का विकास,स्वायल हेल्थ कार्ड बनाकर अच्छी पैदावार एवं कृषि उत्पादों को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा देश का कृषि बाजार नित नई ऊंचाईयों को छू रहा है।ई नाम के माध्यम से अन्न दाताओं को इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय कृषि बाजार उपलब्ध कराकर कृषि व्यापार को आसान करने का काम किया है एवं जल जीवन मिशन से प्रत्येक घरों में नल का जल, स्वच्छ भारत ग्रामीण मिशन से ग्यारह करोड़ से ज्यादा घरों में शौचालय की सुविधा तथा बैंकों में गरीबों के जन-धन खाते खुलवाकर बिचौलिए रहित योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है जिससे लोगों का जीवन स्तर ऊपर की उठ रहा है तथा बिहार विकास की गति को बढ़ाते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी चालीस सीटों पर जीत दर्ज कर चार सौ पार के संकल्प को पूरा करने में योगदान देगी। ग्राम परिक्रमा यात्रा की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार ठाकुर ने की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आमोद कुमार शर्मा, जिला मंत्री धीरेन्द्र कुमार सिंह, उमेश प्रसाद सिन्हा,प्रो/डॉ मुकेश कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अति पिछड़ा मोर्चा गजाधर महतो, निरंजन सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह, दीनबंधु झा, सत्यनारायण सिंह, अरुण कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, राम नरेश सिंह, चंद्र शेखर सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम परिक्रमा यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया एवं नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद के नारे लगाए।
