May 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ नप के द्वारा चलाया गया वोटर जागरूकता अभियान

महुआ नप के द्वारा चलाया गया वोटर जागरूकता अभियान
महुआ। रेणु सिंह
नगर परिषद महुआ के द्वारा बुधवार को वोटर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लोगों को वोटिंग करने के लिए अपील की गई। इस जागरूकता अभियान में सफाई कर्मियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
वोटर जागरूकता अभियान के तहत सफाई कर्मियों ने रैली निकाली। जिसमें सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव भी शामिल हुए। उनके द्वारा नगर परिषद कार्यालय से रैली निकालकर बाजार का भ्रमण किया गया। रैली में सफाई कर्मी लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने की अपील कर रहे थे। उनके हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां भी थी। सफाई पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने बताया कि वोटर जागरूकता रैली नप कार्यालय से निकलकर महुआ बाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। इस अभियान के तहत लोगों को बताया गया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर ही अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं। वही नप कार्यालय के द्वारा रंगोली का भी आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.