April 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आप की बैठक में कमेटी का किया विस्तार

आप की बैठक में कमेटी का किया विस्तार
महुआ। रेणु सिंह
आम आदमी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को प्रखंड के पहाड़पुर और फतेहपुर पकड़ी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 में हुई। इस बैठक में कमेटी का गठन करते हुए संगठन का विस्तार किया गया। साथ ही सदस्यता अभियान चला कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता महुआ विधानसभा के प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी मनोज कुमार साह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी हित के लिए कार्य करने की नसीहत दी। पकड़ी में पंचायत कमेटी का विस्तार करते हुए दिनेश सिंह को पंचायत अध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, भूलन महतो को सचिव तथा रामप्रवेश सिंह, सुभाष सिंह, सोनेलाल राय, राधेश्याम सिंह, संजू देवी, शंकर सिंह, चिंटू कुमार, रामेश्वर सिंह को वार्ड अध्यक्ष बनाया गया। समिति की नय सदस्यों को पार्टी के सदस्यता दिलाते हुए उन्हें संगठन के लिए कार्य करने के लिए कहा गया। इस मौके पर सुरेश राय, योगेंद्र प्रसाद सिंह, दुखन सिंह, विकास, अविनाश, प्रिंस, अनिकेत, रविंद्र, राकेश, उमेश, सुबोध, चंदन, नरेश, नागेश्वर, रामनाथ, संजू, गीता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.