केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने दिया इस्तीफा ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली !हाजीपुर ,केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री व हाजीपुर संसदीय लोकसभा क्षेत्र से सदस्य पशुपति पारस ने अपने पद से दिया इस्तीफा ।उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी पार्टी की पांच सांसद जो कि एनडीए में पूर्ण वफादारी के साथ बने रहे ,फिर भी बिहार के 40 लोकसभा सीट पर जिस प्रकार सीट बंटवारे में हमारी पार्टी एवं व्यक्तिगत मेरी अपेक्षा की गई है ,इससेआहत हूं । उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी का शुक्रगुजार हूं और बड़ी ईमानदारी के साथ एनडीए की सेवा की है लेकिन जिस प्रकार से मेरे साथ नाइंसाफी की गई है ,यह कहीं से भी उचित नहीं है ।सीट बंटवारे में मेरी पार्टी को कहीं से भी टिकट नहीं दिया जाना बिल्कुल ही नाइंसाफी है ,इसलिए मैं केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देता हूं। आगामी लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पशुपति पारस की क्या भूमिका होगी, यह तो आने वाले समय में ही पता चल सकेगा।
