पातेपुर के गोविंदपुर बेला में अष्टयाम यज्ञ सम्पन्न
पातेपुर के गोविंदपुर बेला में अष्टयाम यज्ञ सम्पन्न
पातेपुर के गोविंदपुर बेला गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर काली मंदिर परिसर में पुरे विधी विधान पुजा अर्चना के साथ ही चौबीस घंटे के अष्टयाम यज्ञ का आयोजन स्थानीय लोगों के द्वारा किया गया। महंत संजय सिंह की कीर्तन मंडली के द्वारा काली दुर्गे राधेश्याम गौरीशंकर सिताराम के मंत्रोच्चारण से पुरा गांव सहित आसपास का इलाका पूरी तरह भक्तिमय हो गया। सत्रह मार्च से प्रारंभ अष्टयाम यज्ञ का समापन अठारह मार्च को हुआ समापन पर रात्रि में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया। अष्टयाम यज्ञ को सम्पन्न कराने में आचार्य शिवकुमार झा की योगदान सराहनीय रही। वहीं अष्टयाम यज्ञ के सफल आयोजन में मुख्य रूप से स्थानीय अरविंद सिंह,कुमोद रंजन सिंह, सत्यनारायण पासवान,दिलीप साह, रणवीर सिंह, उमेश राय, पैक्स अध्यक्ष सह सरपंच डाक्टर रामप्रवेश कुशवाहा, विनोद ठाकुर, बलिहारी राय, उपेन्द्र सिंह,दीपक सिंह,लखेंदर पासवान, मनोज राय, शंकर ठाकुर, अर्जुन राय, शम्भु नाथ चौधरी, उमेश चौधरी, उपेन्द्र पासवान आदि के साथ ही समस्त स्थानीय ग्रामीणों की भागेदारी रही।
