April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी (दक्षिणी)

आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहांगीरपुर सलखन्नी (दक्षिणी)

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली ! महुआ , प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी दक्षिणी में प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह के नेतृत्व में संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित दिखने को मिला। प्रेस टीम द्वारा विद्यालय के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय के सभी कमरा साफ सुथरे, विद्यार्थी पूर्ण रूपेण पोशाक में दिखे, वही जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा आपूर्ति किए गए डेक्स, बेंच, सभी वर्गों में ट्यूबलाइट, पंखे वर्ग की सुंदरता में चार चांद लगा रहे थे। दो-दो कमरों में स्मार्ट क्लास, इनवर्टर, बैट्री देखने को मिला, जहां पर विद्यार्थी साइंस सहित अन्य विषयों का डिजिटल अध्ययन करते देखे गए। विद्यालय की तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं भी अपने-अपने वर्ग में अध्यापन कार्य में संलग्न देखी गई। वर्ग प्रथम से तृतीय तक के छात्र-छात्राओं को बैग, कलर पेंसिल, कॉपी ,स्लेट एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई थी, जिससे सभी बच्चों के चेहरे पर अजीब सी मुस्कान देखने ही बन रही थी ।प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि हमारे विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं नियमित समय से आकर अपने वर्ग अनुसार बच्चों को पढाने का कार्य करते हैं ।इसमें किसी प्रकार की कतोही कभी नहीं बरते।उनके सहयोगी शिक्षक शिक्षिकाओं में पूनम कुमारी, अर्चना कुमारी ,सुनील कुमार अरविंद, फ़ैज़ अहमद, बृजेश कुमार, आदित्य राज, श्वेता कुमारी एवम संगीता कुमारी शामिल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.