April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली डीएम एसपी ने एन एन कॉलेज में ईवीएम सीलिंग सेंटर का किया निरीक्षण।

वैशाली डीएम एसपी ने एन एन कॉलेज में ईवीएम सीलिंग सेंटर का किया निरीक्षण।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !हाजीपुर ,जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ,जिला पुलिसअधीक्षक हर किशोर राय के नेतृत्व में महुआ प्रखंड क्षेत्र के निरसु नारायण महाविद्यालय का दौरा कर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी एवं चुनाव सामग्री वितरण केंद्र सहित ईवीएम सीलिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया ।इसकी जानकारी महाविद्यालय के प्रो अरविंद कुमार झा ने पत्रकारों को दी । सूत्रों के मुताबिक अप्रैल, मई महीने में होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाता भय मुक्त होकर मतदान करें ,इसके लिए डीएम एसपी के नेतृत्व में स्थानीय महुआ एसडीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों को भय मुक्त होकर निष्पक्ष रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में एन एन महाविद्यालय का दौरा किया । यहां से चुनाव सामग्री का वितरण किया जाएगा, साथ ही साथ ईवीएम सीलिंग का केंद्र बनाया गया है ।जहां से सभी मतदान केदो पर ईवीएम की आपूर्ति की जाएगी । क्षेत्र में आचार संहिता का अनुपालन शक्ति से हो ,इसके लिए सभी राजनीतिक दल, पदाधिकारी एवं जनता की भागीदारी पर भी बल दिया ।किसी भी व्यक्ति के दबाव में न आकर स्वेच्छा पूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसकी पूरी तैयारी प्रखंड स्तर पर की जा रही है ।किसी भी तरह की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर उसे निष्पादन करने की व्यवस्था भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.