April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इलेक्ट्रिकल ने आर पी एफ को हरा फाइनल में पहुंचा

इलेक्ट्रिकल ने आर पी एफ को हरा फाइनल में पहुंचा

मंगलवार को रेलवे स्टेडियम सोनपुर में खेले जा रहे अंतर विभागीय टी20 प्रतियोगिता का सेमी फाइनल मैच इलेक्ट्रिकल बनाम रेलवे सुरक्षा बल(RPF) के बीच खेला गया। सुरक्षा बल की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 143 रन का स्कोर खड़ा किया। सुरक्षा बल टीम के तरफ से दोनों सलामी बल्लेबाज विशाल और विनय ने अच्छी शुरुआत की। विशाल 26 और विनय 51 अमन 31 रन का योगदान दिए।
इलेक्ट्रिकल टीम के तरफ से राहुल मिश्रा 3, संतोष प्रकाश 1 और ओजस्वी 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रिकल टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। दोनों सलामी बल्लेबाज संतोष प्रकाश और विकास रंजन ने विस्फोटक शुरुआत की और सिर्फ 5 ओवर् में 52 रन की ओपनिंग पार्टनेशिप कर डाली। संतोष प्रकाश 25 और विकास रंजन नाबाद 40 रन बनाए।मध्यक्रम में राहुल मिश्रा ने तेज 30 रन बनाकर लक्ष्य को और आसान बना दिया।
इस प्रकार टीम इलेक्ट्रिकल ने 6 विकेट से यह मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई। गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने के लिए राहुल मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस प्रकार इलेक्ट्रिकल की टीम 6 विकेट से यह मैच जीत कर लगातार पांचवीं जीत के साथ इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली प्रथम टीम बन गई है।
टीम के फाइनल में पहुंचने पर इलेक्ट्रिक टीम को वरीय मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन), (सामान्य) एवं (कर्षण) ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.