April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शहीद दिवस पर राष्ट्रभक्तों को दी श्रद्धांजलि

शहीद दिवस पर राष्ट्रभक्तों को दी श्रद्धांजलि
महुआ। रेणु सिंह
शहीद दिवस पर शनिवार को राष्ट्र के लिए अपनी जान न्योछावर कर खुशी-खुशी फांसी को चूमने वाले सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। यहां विभिन्न जगहों पर शहीद दिवस राष्ट्र भक्ति के बीच मनाई गई।
यहां सहिद भगत सिंह विचार मंच के द्वारा गांधी मैदान से रैली निकाली गई। प्रबुद्ध लोगों के अलावा जिसमें विभिन्न छात्राएं शामिल हुए। यह रैली महुआ बाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए जवाहर चौक स्थित एक सभा भवन पर पहुंची। जहां सभा में तब्दील हुई। यहां पर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के तैल चित्र पर सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव के अलावा विचार मंच के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उधर ऑल इंडिया कृषक खेत मजदूर संगठन के द्वारा फूदेनी चौक पर तीनों राष्ट्र भक्तों को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने कहा कि सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को कभी बुलाया नहीं जा सकता। उधर अन्य जगहों पर भी शहीद दिवस मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.