सिंघाड़ा कॉलेज में होली मिलन पर झूमे प्राध्यापक
सिंघाड़ा कॉलेज में होली मिलन पर झूमे प्राध्यापक
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्राध्यापकों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की न सिर्फ शुभकामनाएं दी। बल्कि फगुआ गीत पर जमकर आनंद भी उठाया। यहां होली मिलन समारोह को लेकर प्राध्यापकों में उत्साह और उमंग दिखा।
होली मिलन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो नंदकिशोर चौधरी ने की। जबकि समारोह का संचालन प्रो संजय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर प्रो शिव शरण सिंह, प्रो संजय चौहान, प्रो संजय कुमार, प्रो राजकुमार सिंह, प्रो धर्मेंद्र कुमार, प्रो अनिल कुमार सिंह, प्रो श्याम नंदन कुमार, प्रो अर्जुन प्रसाद सिंह, प्रो सरोज कुमार उर्फ लाला सिंह, प्रो अरविंद झा, प्रो अजीत कुमार सिंह, कुमार नृपेंद्र आदि ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर रंगों का त्योहार होली की शुभकामनाएं दी। वही फगुआ गीत का आनंद उठाया। यहां फगुआ गीत पर प्राध्यापक जमकर थिरके। यहां कॉलेज पर होली मिलन समारोह को लेकर खासा उत्साह रहा। वही कॉलेज में आए छात्र-छात्राओं ने भी होली का आनंद उठाया और अपने साथियों को रंग गुलाल लगाकर सराबोर किया।
