April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मंडईडीह महादलित टोले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

मंडईडीह महादलित टोले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

पातेपुर के मंडईडीह पंचायत के के वार्ड संख्या 13 के महादलित टोला में शत प्रतिशत मतदान की सफलता को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वस्थ समाज समिति स्वंयसेवी संसथा के सचिव धीरज कुमार के द्वारा उक्त टोले के गरीब बच्चों के बीच संस्था की ओर से होली सामाग्री रंग अबीर गुलाल पिचकारी आदि का वितरण सैकड़ों बच्चों के बीच कर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। साथ यहां पर शत प्रतिशत मतदान हो इसे लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं से अनुरोध किया गया की वे सभी सत प्रतिशत मतदान करें एवं मतदान करने के लिए आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें। संस्था के सचिव धीरज कुमार ने बताया कि की शत प्रतिशत मतदान हो इसे लेकर संस्था की ओर से प्रखण्ड के सभी पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर सुशांत कुमार,शिवम कुमार, भविक्षण पासवान, धर्मेंद्र पासवान आदि के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.