महावीर मंदिर में शिव महादेव होली का आयोजन किया गया
महावीर मंदिर में शिव महादेव होली का आयोजन किया गया
रिपोर्ट:- मोहन कुमार सिंह, महुआ
महुआ नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार में स्थित श्री महावीर मंदिर में शिव महादेव होली , भजन-कीर्तन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें लोगों ने एक – दूसरे को अबीर-गुलाल लगाए और गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी । होली मिलन समारोह के अवसर पर एक से एक बढ़कर होली के पारंपरिक फाग गाए गए । इस अवसर पर मंदिर मे स्थापित बजरंगबली, दुर्गा माता ,महादेव का भाव श्रृंगार किया गया साथ ही मंदिर के चारों तरफ आकर्षक ढंग से सजाया गया था । मंदिर में स्थापित सभी देवी देवताओं को आचार्य नंन्दकिशोर झा एवं अभय मिश्रा के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया। होली उत्सव कार्यक्रम देर रात तक चलते रहे जिसमें ब्रज में होली खेले ,बाबा हरिहरनाथ होली , होली खेले रघुवीरा आदि गीतों पर ढोलक की थाप मधुर झंकार ने सभी को थिड़कने पर विवश कर दिया । महिलाओं एवं बच्चों के लिए होली खेलने की विशेष व्यवस्था की गई। लोगों ने पहले भगवान के साथ रंग-गुलाल के साथ फूलों की होली खेले। उपस्थित लोगों ने पहले फूलों की होली उसके बाद रंग अबीर के साथ होली खेली ।इस मौके पर मंदिर के पुजारी अनिल तिवारी,उपेन्द्र सिंह,रामललित राय, विवेकानंद सिंह, डॉ उमेश सिंह, पशुपतिनाथ मिश्रा, वशिष्ठ सिंह ,राजदेव राय, विष्णुदेव महतो, जगमोहन सिंह , मोहन कुमार सिंह, अभिषेक उपाध्याय ,शंकर पटवा, मुकेश ठाकुर ,मंटू तिवारी ,दीपू दत्त चौधरी ,प्रभात जायसवाल, साहिल ठाकुर, विकास जायसवाल, प्रिंस सोनी, रिंकू तिवारी ,मिथलेश चौधरी, विनोद शुक्ला ,आशीष कुमार बिट्टू, पंकज ठाकुर, राजू माली, अजय कुमार, विजय निराला, विनोद गुप्ता, डॉ आर. के सिंह ,सोनू गुप्ता, अमन कुमार, संजय गुप्ता, आलोक सोनी, विकाश सोनी, संजीव कुमार पिंटू,राजकमल शामिल थे
