April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली जिले में विभिन्न जगहों पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

वैशाली जिले में विभिन्न जगहों पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !हाजीपुर ,जिले के विभिन्न हिस्सों में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया । महुआ प्रखंड के पहाड़पुर हीराराम उर्फ गरजौल पहाड़पुर पंचायत के मुखिया संजीत कुमार के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।वहीं समसपुरा पंचायत में पत्रकार सुधीर मालाकार के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार ,समाज सेवी ,जनप्रतिनिधि एवं संगीत प्रेमी उपस्थित हुए ।इस अवसर पर मानस मर्मज्ञ प्रसिद्ध कथावाचक पंडित कुशेश्वर चौधरी, रागिनी न्यूज़ के ब्यूरो नवीन कुमार सिंह ,महुआ न्यूज़ के डॉक्टर पारस सिंह ,तहलका के बिहार हेड नसीम रब्बानी, आज के मुरारी चौधरी ,अमरेश कुमार ,मोहन कुमार सिंह, जद यू नेता उमेश कुमार सिंह,, नरेंद्र कुमार सिंह ,प्रमोद कुमार सिंह, मनोज कुमार राय ,मुखिया प्रतिनिधि पारस मणि ,रामसागर सिंह , अरविंद कुमार भोला, लक्ष्मण पासवान,लालदेव पासवान,दैनिक तसीर के ओम सिंह ,शराफत खान ,धर्मेंद्र मालाकार सहित होली मिलन में स्थानीय लोग उपस्थित थे ।लोक कलाकारों द्वारा होली गीत गाकर समारोह की सुंदरता को चार चांद लगा दिया । पातेपुर प्रखंड के प्राणपुर गांव स्थित ब्रज वेलफेयर सोसाइटी ने बुजुर्गों के संग होली का आयोजन संस्थान के सचिव डॉ सुरेश राय के नेतृत्व की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में वृद्ध,नौजवान एवं संस्थान से जुड़े लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.