होलिका दहन कर मांगे समाज की खुशहाली
होलिका दहन कर मांगे समाज की खुशहाली
महुआ से रेणु सिंहकी रिपोर्ट
होली के प्रथम दिन रविवार की रात होलिका दहन कर लोगों ने समाज की खुशहाली मांगी। जगह-जगह चौहट्टे पर लोगों ने लकड़ियां इकट्ठी कर उसे जलाया और ढोल मजीरे के साथ फगुआ गए।
होलिका दहन को लेकर चली आ रही परंपरा गांव में आज भी कायम है। घर में महिलाओं ने बड़ी बनाकर पहले होलिका को देने के लिए निकला। उसके बाद बड़ी और विभिन्न प्रकार के भोजन सामग्री बनाकर उसे ग्रहण किया। देर रात के बाद होलिका दहन कर लोगों ने घर में बनाकर रखे गए बड़ी को अग्नि देव को सूपूर्द किया। होलिका दहन कर लोग उसके चारों ओर घूम-घूम कर फाग गाए। इधर होली को लेकर लोगों में संशय बरकरार है। बताया गया कि 50 फीसद सोमवार और 50 फीसद मंगलवार को लोग होली का त्यौहार मनाएंगे। सामिष भोजन करने वाले अधिकतर लोग सोमवार और निरामिष वाले मंगलवार को होली का त्यौहार मनाएंगे।
