April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

होली मिलन समारोह में खूब थिरके लोग

होली मिलन समारोह में खूब थिरके लोग

सदा आनंद रहे यही द्वारे मोहन खेले फाग हो– फगुआ गीत पर लोगों ने हर घर में खुशी और आनंद रहने का दिया संदेश, होली मिलन समारोह में दिखा आपसी प्रेम और मिल्लत का नजारा
महुआ। रेणु सिंह
होली मिलन समारोह पर रविवार को यहां आपसी प्रेम, अपनत्व, भाईचारा और मिल्लत का नजारा दिखा। यहां कहीं मंदिर पर लोगों ने महादेव होली खेली, तो कहीं ढोल-झाल मजीरे पर रंग-अबीर के बौछारों के बीच फगुआ का आनंद उठाया। होली को लेकर पूरा इलाका रंगो की बरसात में डूब चुका है।
महुआ के पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर पर भक्तों ने शिव महादेव होली का आनंद उठाया। यहां पर भगवान के साथ भक्तों की होली फूलों की बरसात के साथ हुआ। मंदिर में आए श्रद्धालुओं पर रंगों के साथ फूलों की बरसात की गई। यहां पर लोगों में उत्साह के साथ भक्ति सर चढ़कर बोली। उधर गोरीगामा में डॉ केसी विद्यार्थी और मुखिया संजीत कुमार के आयोजन में होली मिलन समारोह हुआ। यहां पर लोगों ने फगुआ का आनंद उठाया। फगुआ गीत सदा आनंद रहे यही यही द्वारे मोहन खेले फाग हो खेलत आवे किशन कन्हैया नाचे गोपी लाल हो पर ठुमके लगाए और हर घर में खुशी और आनंद की कामना की। यहां लोगों में होली का उत्साह सर चढ़कर बोल रहा है। समसपुरा में बरहर चौक पर सुधीर कुमार मालाकार के आयोजन में होली मिलन समारोह हुआ। यहां पर फगुआ गीत के साथ लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाए। निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में प्राध्यापको ने होली के साथ फगुआ जीत का आनंद उठाया। इधर फुलवरिया, सरसई बरियारपुर, लक्ष्मीपुर, कन्हौली, चकचूहर, बखरीदोआ, छतवारा, कुशहर, सिंघाड़ा, गोविंदपुर मधौल सहित विभिन्न जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इधर सेंट जॉन्स एकेडमी मानपुरा में स्कूल के निदेशक जागेश्वर राय के नेतृत्व में होली मिलन का आयोजन किया गया। यहां लोगों ने भी गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.