April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

होलिका दहन के साथ होली की शुरुआत, मंगलवार को खेली जाएगी होली

होलिका दहन के साथ होली की शुरुआत, मंगलवार को खेली जाएगी होली

रिपोर्ट:- मोहन कुमार सिंह, महुआ

महुआ (वैशाली):- प्रखंड क्षेत्र में रविवार की रात्रि 10:38 बजे के बाद होलिका दहन के साथ ही होली प्रारंभ हो जायेगा। होली सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है।पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न और उत्साह देखने को मिलता है।होली भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंगों में सराबोर करते हैं।होली हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है।बसंत का महीना लगने के बाद से ही इसका इंतजार शुरू हो जाता है।फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है।लेकिन इसवार सोमवार को विराम दिया।मंगल वार को होली मनाई जाएगी।हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है।होली भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंगों में सराबोर करते हैं। घरों में गुझिया,पुआ और पकवान बनाते हैं। लोग एक दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं।चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 25 मार्च को 12:29 बजे से शुरू होगी और 26 मार्च को दोपहर 2:55 बजे तक है। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर चैत्र कृष्ण प्रतिपदा 26 मार्च को है और नियमत: उस तिथि में ही होली खेलनी चाहिए।ऐसे में इस साल 26 मार्च 2024 दिन मंगलवार को होली का त्यौहार मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.