महुआ में आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के माहौल में मनाई गई ईद
महुआ में आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के माहौल में मनाई गई ईद
रिपोर्ट: आदिल शाहपुरी
महुआ में आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के माहौल में एखलास और एहतराम के साथ गुरुवार को ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।नगर परिषद वार्ड नंबर 23 कब्रिस्तान रोड मे महुआ मुकुंदपुर निवासी समाजसेवी व शिक्षक मास्टर मोहम्मद दिलशेर साहब के आवास पर ईद की मुबारक बाद देने पहुंचे प्रारम्भिक शिक्षक संघ महुआ इकाई के उपाध्यक्ष अमित कुमार, सत्येंद्र कुमार कोषाध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद और शिक्षक साथी ब्रजकिशोर कुमार, अनील कुमार सुमन, अरविन्द कुमार, अमोद पासवान, कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम लग्न भारती, वैशाली उच्च माध्यमिक विद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष रविंद्र कुमार, शिवनाथ कुमार, रंजीत कुमार, किशुनदेव पासवान, विपिन कुमार के साथ भारी संख्यामे शिक्षक साथी पहुंच कर ईद की मुबारक बाद दिया।वहीं पूर्व मंत्री हाजीपुर सांसद उम्मीदवार श्री शिवचन्द्र राम अपने पूरे दल बल के साथ मुबारक बाद देने पहुंचे पूर्व मंत्री के आने के बाद महुआ नगर परिषद वार्ड नंबर 23 कब्रिस्तान रोड महुआ मुकुंदपुर के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला और सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद पेश किया और जोर जोर से सांसद उम्मीदवार शिवचंद्र राम जिंदा बाद का नारा लगाना शुरू कर दिया। ईद के मौके श्री शिवचंद्र राम के साथ महुआ मुकुन्दपुर पैक्स अध्यक्ष उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू, सफदर इरशाद, अनील गुप्ता,मोहम्मद सद्दाम, पंकज कुमार, दिनेश कुमार हिमांशु, श्रीकांत कुमार,मोहम्मद अमजद, मो दिलशेर के आवास पहुंच कर मो दिलशेर को गले लगाकर ईद की मुबारक बाद पेश किया और सेवईया खाकर आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिशाल पेश किया। शिवचंद्र राम ने सभी धर्मो के लोगों को आपस मे मिलजुल कर रहने को कहा। उन्होने जोड़ देकर कहा हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस मे सब भाई भाई। वही शिक्षक मो दिलशेर ने इस ईद मुबारक के मौके पर सामाजिक एकता का पैग़ाम दे कर एक अनोखा मिशाल पेश किया।
