April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन।

सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन।
गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में सुरक्षित शनिवार के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । नए सत्र के प्रारंभ होने पर सुरक्षित शनिवार अंतर्गत कार्यक्रम संचालन हेतु नोडल शिक्षक का चयन करते हुए आपदा प्रबंधन समिति के गठन पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त अभियान अंतर्गत कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अरविंद कुमार शरण ने कहा कि समय-समय पर सामाजिक कृरीतियों को दूर करने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना एक सराहनीय कदम है । जिला में बाल विवाह मुक्त अभियान में महासंकल्प अभियान में भाग लेने वाले शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ,स्काउट गाइड्स एवं बैण्ड टीम के सभी सदस्यों को मेरी ओर से शुभकामनाएं हैं तथा इन्हें सम्मानित करना मेरे लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया । इन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से बाल विवाह न करने की अपील करते हुए कहा कि आप वैसे किसी भी समारोह में शामिल नहीं होंगे जहां बाल विवाह हो रहा है। इसके अंतर्गत अंशु कुमारी, दीपांशु कुमारी, निशा कुमारी, मनीषा कुमारी, मधुमिता कुमारी, इमरान अली, अरविंद कुमार ,अनीश कुमार, मनीष कुमार सहित सभी प्रतिभागियों के साथ शिक्षक राहुल कुमार चौधरी, अजीत कुमार एवं ऋतुराज को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर सीमा कुमारी, कुमार चंदन, नीतू कुमारी , राकेश कुमार, उमेश कुमार ,रामबाबू राम, जय कृष्ण पाठक, राहुल कुमार चौधरी, मोहम्मद जमालुद्दीन, पूर्णिमा कुमारी, सुषमा कुमारी एवं पंकज कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.