April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली गई गोविंदपुर में रैली

मतदाता जागरूकता को लेकर निकाली गई गोविंदपुर में रैली

महुआ। रेणु सिंह

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रविवार को कही रैली निकाली गई तो कहीं मानव श्रृंखला बनाकर वोटरों को मतदान में आगे आने के लिए अपील की गई।
यहां गोविंदपुर पंचायत में सेक्टर मजिस्ट्रेट कुंदन कुमार तथा पुलिस पदाधिकारी चौधरी जी के उपस्थित में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में जीविका के गणेश कुमार, नीतू कुमारी, खुशबू कुमारी, शांति कुमारी, कविता कुमारी, सरिता कुमारी, शर्मिला कुमारी, नीतू कुमारी अधिनिया एम सक्रिय भूमिका निभाई। यह मतदाता जागरूकता रैली गोविंदपुर बाजार से निकलकर विभिन्न मार्गो से होकर बस्तियों तक पहुंची और वोटरों को अपने अधिकार के बारे में बताया। उनके द्वारा एक-एक वोट की कीमत बताई गई। यह भी बताया गया कि उनके एक वोट काफी उपयोगी है अच्छे प्रतिनिधि चुनने और सरकार के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। वे रैली में वोटरों को जागरूकता से संबंधित विभिन्न नारे लगा रहे थे। इधर फुलवरिया पंचायत में स्वच्छता कर्मियों तथा कन्हौली में सेविकाओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। बीडीओ संजीत कुमार ने बताया कि इस बार वोटर जागरूक हो और वोटिंग प्रतिशत बढ़े। इसके लिए विभिन्न अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। वही मतदाताओं को बूथ पर सुविधा के लिए सारे प्रबंध भी किया जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.