April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार दलित विकास समिति ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।

बिहार दलित विकास समिति ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

समस्तीपुर !शाहपुर पटोरी ,बिहार दलित विकास समिति के तत्वाधान में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन दक्षिण डूमरी के ग्रामीण चौपाल में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडीबीएस के सचिव नवल भक्त ने की, जबकि दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य लक्ष्मण पासवान ने की। कार्यक्रम के उद्देश्य पर शिव कुमार राम ने की विषय प्रवेश कराया।संस्था के निदेशक फादर जोस ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के आदर्श मूल्यो और सिद्धांतों को अपनाकर अन्याय का प्रतिकार कर बेहतर समाज की संरचना एवं राष्ट्र के निर्माण की जा सकती हैं । डॉक्टर भीमराव ने जो देश को दिया उसका वर्णन करना सूर्य को दीपक दिखाने के समान है ।इस अवसर पर बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक,गीत, भाषण ,संस्कृति कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में डॉक्टर मुकेश कुमार राम , जीएमआरडी महाविद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मण पासवान ,मुखिया महेश राय, शिवचंद्र ,महेंद्र प्रसाद राय, सरस्वती कुमारी ,करण पासवान शामिल हैं ।कार्यक्रम का संचालन नवल किशोर राम एवं धन्यवाद ज्ञापन पटोरी क्षेत्र के युवा लीडर रोहित कुमार ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.