April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्रद्धा पूर्वक याद किए गए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर।

श्रद्धा पूर्वक याद किए गए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली! महुआ ,प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह नीली रंग की झंडा सड़क के किनारे किनारे लगाई गई ।प्रभात फेरी ,जुलूस, संस्कृति कार्यक्रम एवं परिचर्चा का आयोजन भी किया गया। प्रखंड क्षेत्र के कदम चौक ,सिंघाड़ा में चलो पढ़े अभियान के तत्वाधान में भारत रत्न भीम राव अम्बेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजली किया और कहा की उनके विचारों को अपनाकर की आदर्श समाज और देश का निर्माण किया जा सकता है।
इस अवसर पर अभियान के संयोजक प्रदीप सोनी, पूर्व सरपंच शंभू पंडित, रजनीश कुमार, सुशील राम, अमरनाथ प्रसाद, मदन प्रसाद, रामस्वार्थ साह, शंभू लहाकार , कृष्णा अग्रवाल सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे। महुआ अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने की सूचना प्राप्त हुई है जिसमें हरपुर बेलवा, समसपुरा ,कुशहर, गोविंदपुर, सिंघाड़ा, हुसैनीपुर, ओस्ती हरपुर ,मिर्जा नगर, भदवास ,चेहराकला, पातेपुर, सहित अन्य जगहों पर जयंती मनाई गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.