April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राजद नेताओं ने 19 अप्रैल को आलोक मेहता के नामांकन में आने के लिए दिया नेवता

राजद नेताओं ने 19 अप्रैल को आलोक मेहता के नामांकन में आने के लिए दिया नेवता

रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार /सुधिर मालाकार । ग्रुप एडिटर,बिहार  – NR इंडिया NEWS 

पातेपुर विधानसभा के दर्जनों गांव में युवा राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में दलित प्रकोष्ठ महुआ के प्रखंड अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मण राम,राजद वरिष्ठ नेता मो यासिर, संजय यादव ,महेश राय,पैक्ष अध्यक्ष ऋषिदेव राय,मालपुर मुखिया जीवछ राय,जामुन राय,राजेश्वर राय,विनोद राय आदि ने कई गांव में दौरा कर लोगों को आलोक मेहता के 19 अप्रैल को नामांकन में भाग लेने के लिए लोगों से नेवाता दिया ।विभिन्न गांव में संपर्क कर युवा राजद महासचिव ने कहा कि इस बार परिवर्तन की लहर पूरे देश मे चल पड़ी है और देश मे इंडिया गठबंधन का सरकार बनना तय है ।फसल लगा हुआ है सिर्फ पानी पटाने की आवश्यकता है।केंद्र में सरकार बनती है तभी संविधान बच सकता।.लालू प्रसाद यादव ने आरक्षण दिलाया ,गरीब दलित, पिछड़ा ,अति पिछड़ा की हमेशा लड़ाई लड़ते रहे ।इस कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है.।पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जो वादा करते है ,उसे पूरा करते है ।वादे के अनुसार दस लाख नौकरी देने का वादा किया था मात्र 17 माह में ही 5 लाख युवाओं को नौकरी दिया ।जिससे कुछ लोगों की चिंता बढ़ गई है ।पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता को अपने उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से भारी मतों से जीत दर्ज करा कराने के लिए अपना सहयोग दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.