April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार के चार जिलों में जयपुर चूड़ी कारखाने से बाल श्रमिक से विमुक्त बच्चों के पुनर्वासन पर संस्थान की पहल

बिहार के चार जिलों में जयपुर चूड़ी कारखाने से बाल श्रमिक से विमुक्त बच्चों के पुनर्वासन पर संस्थान की पहल

समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान द्वारा संचालित ‘कवच’ परियोजना के तहत, बिहार के 5 जिलो में जयपुर चूड़ी कारखाने से बाल श्रमिक से विमुक्त किए गए बच्चों के पुनर्वासन पर कार्य किया जा रहा है। इस साल, जयपुर चूड़ी कारखाने से विमुक्त किए गए चारो जिला के वैशाली -1,मुजफ्फरपुर -1, दरभंगा -1, नवादा -2 और गया से 3बच्चों ने मैट्रिक परीक्षा दी और सफलतापूर्ण उत्तीर्ण हुए हैं।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर, बिहार के माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ मार्लेकर जी ने बच्चों से मिलकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। माननीय राज्यपाल महोदय ने बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।
इस प्रयास के माध्यम से, समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान ने समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने और बाल श्रम से मुक्ति प्राप्त करने वाले बच्चों के भविष्य को समृद्ध करने का संकल्प दिखाया है।इस दौरान संस्था SSEVS से पंकज, CD से सुरेश कुमार और विजय केवट, TSN से हर्ष राज उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.