April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

यूवा मोहम्मद मुमताज एवं शहाबुद्दीन की मृत्यु से समाज में मचा कोहराम।

यूवा मोहम्मद मुमताज एवं शहाबुद्दीन की मृत्यु से समाज में मचा कोहराम।

नम आंखों के साथ दोनों सगे भाईयों को लोगों ने किया सपूर्द खाक।
आदिल शाहपुरी

वैशाली गोरौल प्रखंड अंतर्गत बिते बुधवार को गोरौल-बेलसर मुख्य मार्ग के भटौलीया गांव के निकट सड़क दुर्घटना मोहम्मद मुमताज एवं सगा भाई मोहम्मद शहाबुद्दीन मृत्यु हो गई जिस से समाज में मचा कोहराम ज्ञात हो कि एक की मृत्यु मौके पर हो गई दुसरे की मृत्यु हाजीपुर सदर अस्पताल जाने के दौरान हो गई
मृतक की पहचान महमदपुर हरशेर गांव निवासी अब्दुल गफार के 30 वर्षीय पुत्र मो मुमताज के रूप में हुई है.मालूम हो कि मृतक अपने भाई मो शाहबुद्दीन के साथ अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में वैशाली थाने के चिन्तामनपुर गांव जा रहा था. भटौलीया में उसका 15 वर्षीय भतीजा आसिफ जो पहले से सामान खरीदने के लिये खड़ा था. भतीजा से वह वाइक रोककर बातचीत कर ही रहा था कि बेलसर के तरफ से तेज गति से आ रही एक बरेजा गाड़ी ने जोरदार ठोकर मार दिया. और दुर्घटना के शिकार हो गए सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी, प्रशांत कुमार,सहायक अवर निरीक्षक उमाकांत सिंह ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुचकर
जख्मि को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में ही मो शाहबुद्दीन की मौत हो गयी . वही देर रात्रि मुमताज की भी मौत हो गयी. शुक्रवार को दोनों भाईयों को मोहम्मद पुर गांव कब्रिस्तान में नम आंखों के साथ सुपुर्दे खाक किया गया, दोनों भाईयों का जनाजा एक साथ घर से निकला जब घर से जनाजा उठा तो पुरे गांव में कोहराम मच गया वहीं परिजनों का तो हाल ही बुरा था, जनाजे की नमाज के बाद दोनों भाईयों को दफन कर दुआएं की गई, उस दौरान मृतक के पिता दो बार बेहोश होकर गिर पड़ा, जनाजे में लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी साथ चल रही थी, थाना अध्यक्ष अरविंदर कुमार ने बताया कि सहयोग एवं शांति व्यवस्था एवं मानवता के तौर पर पुलिस साथ गई थी । इस गम में अब्दुल कलाम , पिता अब्दुल गफ्फार , अब्दुल सत्तार , मोहम्मद इसराफिल , अब्दुल मन्नान , मोहम्मद जमाल , मोहम्मद इस्लाम , मोहम्मद चांद , अब्दुल कादिर , मोहम्मद शाहिद , मोहम्मद जाहिद, फूफी फातिमा खातून , हसन आदिल , अर्सलान आदिल , मामेरा भाई पत्रकार एवं कवि एजाज आदिल शाहपुरी , मोहम्मद कुर्बान , मोहम्मद मुजाहिद , मोहम्मद नईमुद्दीन , मोहम्मद शोएब समेत सैकड़ो की संख्या में इस गम में शरीफ हुए और लोगों ने नमाजे जनाजा पढी एवं अनुपस्थित लोग मरहूम के लिए दुआएं मगफिरत की साथ ही रुह की तस्कीन के लिए दुआ भी की साथ ही परिजनों के लिए शांति एवं सब्र की भी दुआएं की फून से हज़रत मौलाना इम्तियाज आदिल शाहपुरी नयी दिल्ली ने शरीके गम हो कर मरहूम के लिए मगफिरत की दुआएं की और घरवालों के लिए सब्र की दोआएं की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.