शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव हुआ सम्पन्न।
शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव हुआ सम्पन्न।
लोकतंत्र की धरती वैशाली लोक सभा चुनाव शनिवार को एक बूथ छोड़कर सभी जगहों पर शांति पूर्ण माहौल चुनाव सम्पन्न हो गया.
गोरौल प्रखंड क्षेत्र में कुल 61.39 प्रतिशत मतदान हुई . पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया.
सुबह 6 बजे से ही लोग मतदान करने के लिये मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई .
सभी बूथो पर स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा मतदाताओ की सहायता के लिये हर तरह की सहायता के लिये तत्पर देखे गए . वहीं वृद्ध मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाया.
साथ ही मतदाताओं के हर सुविधाओं का ख्याल रखा गया .
इस चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में भी बच्चे मतदाताओं की हर तरह से मदद कर रहे थे. मालूम हो कि गोरौल प्रखंड में कुल 121 मतदान केंद्र है .पुरुष मतदाताओ की संख्या 63 हजार 641 है, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 58 हजार 420 है.
वही 9 मतदाता थर्ड जेंडर के मतदाता है .
यानी कुल मतदाताओ की संख्या 1 लाख 22 हजार 61 है. पूरे प्रखंड में 58.28 प्रतिशत पुरुष एवं 64.776 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपना मत डाले.
सभी बूथो पर बीएसएफ के अलावे अधिक संख्या में बिहार पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था.
मतदान केंद्र संख्या 259 चैनपुर में एक पोलिंग एजेंट को मतदान केंद्र से भगा देने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने तत्काल करवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए शांति व्यवस्था कायम किया.
मतदान के दौरान पेट्रौलिंग पार्टी के अलावे प्रशासन के कई वरीय अधिकारी भी शांति पूर्ण मतदान सम्पन्न कराने में लगे हुय थे.
