वैशाली लोकसभा चुनाव में स्काउट गाइड ने दी अपनी सेवा।
वैशाली लोकसभा चुनाव में स्काउट गाइड ने दी अपनी सेवा।
आज वैशाली लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ ।वैशाली जिले के गोरौल ,पटेढ़ी बेलसर तथा वैशाली प्रखंड में चुनाव संपन्न हुआ। इन तीनों प्रखंडों में भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवियों ने दिव्यांग एवं वैसे वृद्ध मतदाता जो चलने में असमर्थ है उनकी सेवा करते दिखे । आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट के स्काउट एवं गाइड कटरमाला पंचायत के विभिन्न मतदान केदो पर अपनी सेवा दिया। मध्य विद्यालय कटारमल उत्तरी भाग बूथ संख्या 267 पर श्रुति कुमारी, जुली कुमारी ,दक्षिणी भाग बूथ संख्या 268 पर दीपांशु कुमारी ,अमीषा आनंद, निशा कुमारी, पंचायत भवन कटरमाला बूथ संख्या 269 पर अंशु कुमारी, मधुमिता कुमारी, मध्य विद्यालय रामपुर बख्तौर उर्फ़ गोढिया बहादुरपुर बूथ संख्या 263 पर मोहम्मद इमरान अली, अरविंद कुमार, मोहम्मद आशिक, सामुदायिक भवन महम्मदपुर दरिया बूथ संख्या 264 पर मोहम्मद वसीम, आयुष राज, मोहम्मद अली रजा, एनपीएस महम्मदपुर दरिया बूथ संख्या 265 पर सरफराज आलम एवं सुजीत कुमार स्काउट रोवर लीडर उमेश कुमार प्रसाद सिंह के नेतृत्व में अपनी सेवा दी। इस पुनीत कार्य में लगे सभी स्काउट्स एवं गाइड्स को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अरविंद कुमार शरण ने बधाइयां दी है।
