कल निकाली जाएगी भव्य कलशयात्रा
कल निकाली जाएगी भव्य कलशयात्रा
रिपोर्ट:- मोहन कुमार, महुआ
महुआ:- महुआ प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के अंतर्गत गद्दोपुर में स्थित श्री श्री 1008 बाबा केशवानंद स्वामी जी के पुण्य जीवित समाधि स्थल पर 15 जून 2024 से 17 जून 2024 तक दिन दिवसीय यज्ञ को लेकर तैयारियां अंतिम रूप में चल रहा है । वहीं कलशयात्रा कमेटी के संयोजक फुदन बाबा ने बताया कि कल 15 जून शनिवार को महुआ बाजार के पंचमुखी चौक के महादेव मंदिर से सुबह 05 बजे गाजे – बाजे व घोड़े हाथी के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।
